फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बीडीसी बैठक में वन विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

बीडीसी बैठक में वन विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी बैठक में वन विभाग के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक की बीडीसी बैठक में विभागीय अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने पर सदस्यों ने हंगामा किया। सदन ने वन विभाग के खिलाफ ध्वनिमत से निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में उपस्थित न होने पर टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने सीएमओ, मुख्य शिक्षा अधिकारी, ईई लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, जल निगम, ऊर्जा निगम और डीएफओ टिहरी का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल की अध्यक्षता में जाखणीधार बीडीसी बैठक हुई। सदस्यों और प्रधानों ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित हुए ब्लॉक प्रमुख का अभिनंदन किया। कहा कि जाखणीधार ब्लॉक में विभिन्न मदों में उत्कृष्ट कार्य हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ढुंग-मंदार क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है। पिछले एक साल में कई पशुओं और दो लोगों को गुलदार ने निवाला बनाया है, लेकिन वन विभाग इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने कहा कि बुधवार शाम को कस्तल गांव में एक महिला को गुलदार ने निवाला बनाया, लेकिन डीएफओ न तो घटनास्थल पर गए और न ही सदन में आए। उन्होंने सीडीओ को डीएफओ का एक दिन का वेतन रोकने और जवाब-तलब के निर्देश दिए। नेल्डा के प्रधान ने गांव में झूलती विद्युत तारों का मामला उठाया। प्रमुख ने कहा कि झूलते तारों को जल्द ठीक नहीं किया गया, तो ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सदन में घुसने नहीं दिया जाएगा। बैठक बीडीओ वीर सिंह राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख ममता गुनसोला, प्रधान प्रदीप भट्ट, राजेंद्र कुमांई, आशाराम, देवेश्वरी देवी, किशोरी लाल, रामदास व प्यार सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed