{"_id":"5af32f334f1c1b56098b8f70","slug":"15258867691-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की दरें कम करने पर भड़के दिखोलगांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की दरें कम करने पर भड़के दिखोलगांव के लोग
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ऑल वेदर राष्ट्रीय राजमार्ग- 94 पर दिखोलगांव से बाईपास सड़क बनाने के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के प्रतिकर भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर एनएच पर आ रही जमीन का प्रतिकर दो करोड़ 86 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से भुगतान किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एनएच से सटी दिखोलगांव की जमीन का 11 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से भुगतान बनाया जा रहा है। जो सरासर गलत है। ग्रामीणों ने एक समान भुगतान की मांग की है।
चंबा बाजार से सटे दिखोलगांव के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि ऑल वेदर रोड निर्माण में एनएच पर आ रही जमीन का प्रतिकर भुगतान दो करोड़ 86 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया गया है, लेकिन चंबा बाजार के नजदीक और एनएच के सौ मीटर दायरे में स्थित दिखोलगांव में बाईपास बनाने के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का भुगतान 11 लाख प्रति हेक्टेयर की दर से बनाया गया है। भूस्वामी उत्तम रावत ने बताया कि जमीन की दर में इतने बड़े अंतर को लेकर एडीएम ने भी कर्मियों की बड़ी चूक बताई हे। ज्ञापन देने वालों में ज्ञान सिंह, उत्तम रावत, रणवीर सिंह, कमल सिंह, दयाल सिंह, आनंद सिंह, कुशाल सिंह, दर्मियान सिंह, दीपक, प्यारा देवी, मीरा, जलमा, सरस्वती, रजनी, गुड्डी, शशि, सरिता, रुकमणी, रेखा, सौकीना, बसंती और मुन्नी देवी आदि शामिल थे।