फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   उतराखंड पुलिस का अंग बनी 46 महिला उप निरीक्षक-compat

उतराखंड पुलिस का अंग बनी 46 महिला उप निरीक्षक-compat

Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड पुलिस का अंग बनी 46 महिला उप निरीक्षक-compat
नरेंद्रनगर (टिहरी)। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद 46 महिला उप निरीक्षक उत्तराखंड पुलिस की मुख्य धारा से जुुड़ र्गइं हैं। पासिंग आउट परेड में पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने रिक्रूट उप निरीक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई। एक साल तक इन महिला उप निरीक्षकों को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न थानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के बाद तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बैंड-बाजों की शानदार धुनों के साथ पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान 46 महिला उप निरीक्षक प्रशिक्षु पूरे गणवेश में सबके आकर्षण के केंद्र रहे। मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने परेड की सलामी लेने के बाद उप निरीक्षकों को ईमानदारी और कर्तव्यों के सफलता पूर्वक निर्वहन की शपथ दिलाई। डीजीपी ने कहा कि समय के साथ अपराध के तौर तरीके बदलते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को और अधिक दक्ष बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस मौके पर पीटीसी के प्रधानाचार्य एपी अंशुमन, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन राम सिंह मीणा, एसएसपी विमला गुंज्याल, उप प्रधानाचार्य सुखवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ बिजेंद्र दत्त डोभाल, प्रतिसार निरीक्षक मनीष चंद्र जसवाल, परेड कमांडर किरन डोभाल, गीता चौहान, मेघा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरन-पूनम को किया सम्मानित
नरेंद्रनगर। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में महिला उप निरीक्षकों के एक साल के प्रशिक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने पर किरन डोभाल को सर्वश्रेष्ठ और पूनम प्रजापति को विशेष गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट रिक्रूट चुना गया। दीक्षांत परेड के अवसर पर डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने दोनों महिला उप निरीक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed