फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
नई टिहरी। इंस्पायर अवार्ड मानक की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता दूसरे दिन बाल वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए मॉडलों का सघन मूल्यांकन किया गया। शुक्रवार को चिह्नित 315 मॉडलों में से दस फीसदी मॉडल का ज्यूरी के सदस्यों के मूल्यांकन के बाद राज्यस्तर के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जीजीआईसी बौराड़ी में इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के दूसरे दिन एनआईएफ (नेशनल इनोवेटिव फाउंडेशन) की पर्यवेक्षक हिमानी, डायट के वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने मॉडलों का सघन अवलोकन किया। छात्रों ने बायोगैस, पनचक्की, सोलर वाटर सिस्टम, डिजास्टर मैनेजमेंट, मौसम विज्ञान आदि के मॉडल तैयार किए थे।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड के संयोजक अलख नारायण दुबे ने बताया कि राज्यस्तर पर जाने वाले मॉडल को और बेहतर बनाने के लिए देहरादून के निकटवर्ती इंजीनियरिंग कालेजों में प्रोजेक्ट को और अच्छा बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार 20 से 50 हजार की आर्थिक मदद भी देगी। इस मौके पर एनसीआरटी के संयुक्त निदेशक आरएल आर्य, मनोज शुक्ला, डायट के प्रवक्ता डा. अशोक बडोनी, डा. विजय मोहन गैरोला, डा. मनवीर नेगी, दीपक रतूड़ी, सोहन सिंह रावत, मनोज बहुगुणा, रामगोपाल गंगवार, प्रमोद डोभाल, मनोज जुयाल, शगुफ्ता प्रवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed