फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   निजी वाहनों पर न लगाएं संगठन के बोर्ड और विभागीय लोगो

निजी वाहनों पर न लगाएं संगठन के बोर्ड और विभागीय लोगो

Wed, 02 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
निजी वाहनों पर न लगाएं संगठन के बोर्ड और विभागीय लोगो
नई टिहरी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में टिहरी पुलिस ने निजी वाहनों में लगाए गए बोर्ड हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी विमला गुंज्याल ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में ऐसे वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है, जो निजी वाहनों में पदनाम का बोर्ड और लोगो के साथ ही प्रेस लगाकर चल रहे हैं। एसएसपी के पीआरओ सुखपाल सिंह ने बताया कि एक से 15 मई तक चलने वाले चेकिंग अभियान में निजी वाहनों से ऐसे स्टीकर और लिखावट को हटाया जाएगा। बावजूद कोई वाहन स्वामी इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो उनका चालान काटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागीय लोगो कोई भी अपने निजी वाहन में प्रयोग नहीं कर सकता है। अब तक 100 से अधिक वाहनों से ऐसे लोगो और बोर्ड हटाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed