{"_id":"5ae9f3da4f1c1b87028b7a6d","slug":"152528175316-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थत्यूड़ और ढाणा बाजार में दो पेयजल योजनाएं, फिर भी पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थत्यूड़ और ढाणा बाजार में दो पेयजल योजनाएं, फिर भी पानी का संकट
Updated Wed, 02 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ और ढाणा बाजार के लिए दो-दो पेयजल योजनाएं होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक मुख्यालय और आस-पास के आधा दर्जन गांवों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोगों को एक किमी दूर से पीने का पानी ढोना पड़ रहा है।
थत्यूड़ और ढाणा बाजार के लिए डिगोन मंगलोडी, पालीगाड़ योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ और ढाणा बाजार में जल संस्थान पिछले माह तक सुबह और शाम दो वक्त पानी की आपूर्ति करता था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से सिर्फ एक ही समय कभी सुबह और कभी शाम को सिर्फ आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को एक किमी दूर हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा हे।
पूर्व विधायक महावीर सिंह रांगड़, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महिपाल सिंह रावत ने बताया कि छनाण, मुनणी, बनाली और मुनडी क्षेत्र में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। व्यापार सभा अध्यक्ष दीपक सजवाण, एसपी लेखवार, सुनील भट्ट, सुरेंद्र रावत व राम प्रकाश भट्ट ने नगर क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के जेई अरविंद सजवाण ने बताया कि डिगोन-मंगलोडी और पालीगाड़ योजना के स्रोत पर पानी कम हो गया है, जिससे दिक्कत आ रही है। सभी उपभोक्ताओं को पानी मिल जाए इसलिए एक ही समय में पानी की आपूर्ति की जा रही है।