{"_id":"5ae9f2ca4f1c1b87098b771b","slug":"15252814815-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर के पास पुल निर्माण की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान मंदिर के पास पुल निर्माण की उम्मीद जगी
Updated Wed, 02 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। हनुमान मंदिर के पास लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुल के बदले नए पुल निर्माण की उम्मीद जगी है। एडीबी अधिकारियों ने पुल का स्थलीय निरीक्षण किया है।
भिलंगना ब्लॉक में स्थानीय और चारधाम यात्रा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बना पुल वर्ष 2013 की आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था। किसी खतरे से निपटने के लिए लोनिवि ने लोहे की चादरें डालकर किसी तरह पुल से यातायात का संचालन किया, लेकिन वह चादर भी अब जवाब देने लगी। लोनिवि ने पुल का निरीक्षण कर 50 मीटर लंबा स्टील गार्डर पुल निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा था। मुख्य यात्रा मार्ग पर पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए शासन ने विश्व बैंक और एडीबी को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता बीएस चौधरी और अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल व लोनिवि अधिकारियों ने साइट का संयुक्त निरीक्षण किया है। एडीबी की ईई रचना थपलियाल ने बताया कि भिलंगना नदी पर मंदिर के पास बना पुल क्षतिग्रस्त है। शासन से स्वीकृति मिलने पर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।