फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पालिका क्षेत्र में लगेंगे पांच नए ओपन जिम

पालिका क्षेत्र में लगेंगे पांच नए ओपन जिम

Tue, 01 May 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र में लगेंगे पांच नए ओपन जिम
नई टिहरी। पालिका बोर्ड की अंतिम बैठक में वर्ष 2018-19 के लिए 17 करोड़ 86 लाख और 21 हजार का अनुमानित बजट पारित किया गया। बैठक में सभासदों ने पांच साल में अपने-अपने वार्डों में किए गए विकास कार्यों ब्यौरा सदन में रखा। पांच नए स्थानों पर खुली व्यायामशाला (ओपन जिम) लगाने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। पालिका के सभी 13 वार्ड शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित होने पर सभासदों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं की अध्यक्षता में आयोजित अंतिम बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। ईओ राजेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि वर्ष 2017-18 में पालिका की निजी स्रोत से 60 लाख 38 हजार की आय हुई। शासन से विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 12 करोड़ 64 लाख 50 हजार का बजट मिला, जिसके सापेक्ष नौ करोड़ 60 लाख विकास कार्यों पर खर्च किए गए। छह करोड़ 69 लाख वेतन और पेंशन पर खर्च हुए। वर्ष 2018-19 के लिए 17 करोड़ 86 लाख 21 हजार का अनुमानित बजट पेश किया गया, जिसके सापेक्ष 15 करोड़ 70 लाख खर्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नई टिहरी के कूड़ा निस्तारण की समस्या के लिए खांडखाला में 13 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण मैदान (ट्रचिंग ग्राउंड) बनाया जाएगा। जल्द ही इसके टेंडर निदेशालय स्तर पर जारी होने की उम्मीद है। नगर क्षेत्र के 24 स्थानों पर भूमिगत कूड़ा निस्तारण केंद्र भी बनने हैं।
विज्ञापन

बैठक में आईटीआई, पुलिस लाइन, आंचल डेरी, बीपुरम और कोटीकालोनी में खुली व्यायामशाला (ओपन जिम) लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। त्रिहरी सिनेमा हाल में नया फर्नीचर लगाया जाना है। जे ब्लॉक, एसबीआई के सामने और बौराड़ी में नई पार्किंग निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं। बैठक में सतीश चमोली, शकुंतला नेगी, कुसुम चौहान, चिंरजीव तिवाड़ी, भुवनेश्वरी उनियाल, ऊषा पुनेठा, गिरीश घिल्डियाल, प्रवीन रावत, अनुज उनियाल, कमलेश ध्यानी, सर्वेश्वर प्रसाद सकलानी, सोबन नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed