फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   यात्रा सीजन में बगैर अनुमति के खोद रहे सड़क

यात्रा सीजन में बगैर अनुमति के खोद रहे सड़क

Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
यात्रा सीजन में बगैर अनुमति के खोद रहे सड़क
नैनबाग (टिहरी)। मसूरी-चंबा मोटरमार्ग पर रिलायंस जियो कंपनी की ओएफसी लाइन बिछाने के लिए बिना अनुमति खुदाई की जा रही है। कंपनी नियमों को ताक पर रखकर खुदाई का मलबा जगह-जगह सड़क पर छोड़ रही है, जबकि कई जगहों मिट्टी जंगलों में ही डंप की जा रही है। इससे वाहन चालकों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रिलायंस जियो कंपनी मसूरी-चंबा मोटर मार्ग पर धनोल्टी और बुरांशखंडा के आस-पास ओएफसी लाइन बिछा रही है। सड़क किनारे जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी सड़क किनारे ही जमा की जा रही है, जबकि कई स्थानों पर मलबा जंगल में डाला जा रहा है। इस बाबत लोनिवि राजमार्ग खंड डोईवाला का कहना है कि कंपनी को मार्च 2018 तक लाइन बिछाने की अनुमति दी गई थी, जो समय सीमा समाप्त हो गई है। कंपनी को नोटिस जारी करते हुए अनुमति के अनुसार निर्धारित समय पर कार्य पूरा नहीं करने पर काम बंद कर सड़क से मलबा हटाने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद कंपनी का राजमार्ग पर ओएफसी लाइन बिछाने के लिए खुदाई करती आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के ईई को अनियमितताएं बरतने पर कंपनी का काम तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा सीजन को देखते हुए सड़क पर कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed