{"_id":"5ae74df94f1c1b6e098b7289","slug":"152510821619-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के दिनों में नदी किनारे डंप मलबा बढ़ा सकता है मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के दिनों में नदी किनारे डंप मलबा बढ़ा सकता है मुसीबतें
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। गंगोत्री हाईवे पर ऑल वेदर रोड कटिंग का मलबा हेंवल नदी में उड़ेला जा रहा है। इससे बरसात में मलबे से संकरे स्थानों पर नदी का प्रवाह अवरुद्ध और तटवर्ती इलाकों में भूमि कटाव बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। हेंवली नदी किनारे डंप किए जा रहे मलबे की रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण भी नहीं किया गया है। प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश है।
ऋषिकेश-गंगोत्री हवाई पर ऑल वेदर रोड कटिंग का मलबा उपली खाड़ी के आसपास हेंवल नदी के किनारे डंप किया गया है, लेकिन अभी तक इन स्थानों पर मलबे को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है। ऐसे में बरसात में मलबा नदी के प्रवाह को अवरुद्ध करने के साथ ही बाढ़ का खतरा पैदा कर सकता है। जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, रविंद्र सजवाण, सुरजीत रौतेला का कहना है कि लोगों की सुरक्षा और नदी के संरक्षण को देखते हुए मलबा डाले गए स्थानों पर जल्द सुरक्षा दीवार लगाई जानी चाहिए, जिससे बरसात में दिक्कत न हो। एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान का कहना है कि नदी से दूर मलबा डंप किया गया है, जहां-जहां भी मलबा पड़ा हुआ है उन स्थानों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण एनएच को अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।