{"_id":"5ae74df74f1c1b3b0b8b74d4","slug":"152510821517-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंपटी फॉल में पानी हुआ कम, सैलानी हुए मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंपटी फॉल में पानी हुआ कम, सैलानी हुए मायूस
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। कैंपटी फॉल में टैंकरों में होटल व रिजॉर्ट के लिए झरने का पानी भरने से फॉल में पानी कम हो गया है। सोमवार को फॉल में पानी कम होने से यहां आए सैलानियों के हाथ मायूसी लगी। व्यापारियों ने झील से पानी भरने का विरोध किया।
कैंपटी फॉल खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां लोग गर्मी से निजात पाने के लिए गर्मियों में बड़ी तादाद में पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा सीजन शुरू होने के साथ ही कैंपटी के दीदार के लिए पर्यटकों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है, लेकिन गर्मी की दस्तक के साथ ही कैंपटी फॉल का पानी कम होने लगा है।
सोमवार को फॉल में अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम पानी नजर आया। कैंपटी फॉल व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह ने होटल और रिजॉर्ट में साफ-सफाई के लिए टैंकरों से फाल का पानी भरने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कैंपटी फॉल के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए शासन-प्रशासन को ठोस नीति और कदम उठाने चाहिए। इस संबंध में एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान का कहना है कि झरने से टैंकरों को भरने की कोई शिकायत नहीं मिली है। मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति देखेंगे।