{"_id":"5ae74df44f1c1b340a8b7363","slug":"15251082119-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशासकीय स्कूलों के बच्चों को भी मिले ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशासकीय स्कूलों के बच्चों को भी मिले ड्रेस
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में राजकीय स्कूलों की भांति मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों के बच्चों को भी ड्रेस के लिए धनराशि देने, 2005 के बाद के शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन का लाभ समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
स्वामी राम जूनियर हाईस्कूल बौराड़ी में संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों ने अशासकीय स्कूलों को भी टीएचडीसी से फर्नीचर, आर्थिक मद्द, सरकार से बच्चों को ड्रेस के लिए धनराशि देने, वर्ष में मिलने वाले तीन विशेष अवकाशों का नकद भुगतान करने, 2014 में अनुदान सूची में शामिल विद्यालयों को सेवा का लाभ, जीपीएफ, ईपीएफ की कटौती शुरू करने समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र रावत, शंकरमणी भट्ट, करण रावत, सतीश थपलियाल, दौलत भंडारी, उत्तम नेगी, नवीन बडोनी, सुरेश ममगाईं, धीरेंद्र कृषाली आदि मौजूद थे। ब्यूरो