फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   1525 senior citizen will free visit gangotri-badrinath dham this year

इस वर्ष 1525 बुजुर्ग करेंगे निशुल्क यात्रा

Fri, 15 May 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, टिहरी Updated Fri, 15 May 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन

मेरे बुजुर्ग, मेरे तीर्थ योजना के तहत जिले से 28 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का पहला दल बदरीनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ है।

विज्ञापन


पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने यात्रियों का स्वागत कर उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इस वर्ष 25 हजार यात्रियों को निशुल्क बदरीनाथ, गंगोत्री की यात्रा करवाई जाएगी।

बताया कि जिले से 1525 बुजुुुर्गों को धाम के दर्शन कराए जाएंगे। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि कर्मचारी बुजुर्गों के स्वास्थ्य सहित खानपान का अच्छे से ख्याल रखें ताकि किसी भी यात्री को दिक्कत न हो।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को बदरीनाथ और रविवार को गंगोत्री के लिए तीर्थ यात्रियों के दल को भेजा जाएगा।

 इस मौके पर एसपी मुख्तार मोहसिन, जीएमवीएन के निदेशक सत्यपाल पुंडीर, एसडीएम देवानंद शर्मा, रघुभाई जड़धारी, शिवदयाल खंडका, फारुख शेख, जितेंद्र नेगी, बलवीर नेगी, रमेश चंद्र, दिनेश रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने निर्माणाधीन बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर सप्ताह के अंदर दुकानों का डिस्मेंटल कर निर्माण शुरू करने को कहा।

स्टेडियम विस्तार के कारण तोड़ी जा रही दुकानों के स्वामियों ने मंत्री को समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि दुकानें टूटने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि छह माह के अंदर प्रभावित व्यापारियों को दुकानें बनाकर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed