{"_id":"5ad77b084f1c1b6d098b51fc","slug":"152407117917-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने को निकाली रैली
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर गोपाल गोलोक धाम संवर्द्धन समिति ने रैली निकाल कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए से मांग पूरी नहीं हो रही है।
बुधवार को गोपाल गोलोक धाम संवर्द्धन समिति से जुडे़ गो भक्तों ने बौराड़ी से कलक्ट्रेट तक और कोटीकालोनी से भागीथीपुरम तक रैली निकाली। उन्होंने पीएम को भेजे ज्ञापन में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, अलग गो मंत्रालय बनाने, गाय के गोबर को खाद, गोबर गैस के रूप में इस्तेमाल करने, दस साल तक के बच्चे के लिए भारतीय नस्ल की गाय का दूध अनिवार्य करने, गाय को निशुल्क गो चरान, हर गांव में एक-एक नंदी की व्यवस्था, गो हत्या पर मृत्युदंड का प्राविधान करने की मांग की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, घनानंद डोभाल, गोपाल रतूड़ी, मोहन सिंह रावत, जीतराम भट्ट, उर्मिला महर, सुबदा चौहान, मनोरमा गुसाईं, पार्वती पोखरियाल, उर्मिला रावत, पुष्प कुकरेती, रुकमणी देवी, बुधा उपाध्याय, गुड्डी देवी आदि मौजूद थे।