{"_id":"5ad62d5f4f1c1ba6018b515f","slug":"152398576113-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र में घर बैठे ही श्रीदेव सुमन विवि में प्रवेश ले सकते है छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र में घर बैठे ही श्रीदेव सुमन विवि में प्रवेश ले सकते है छात्र
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। जुलाई से होने वाले श्रीदेव सुमन विवि के नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे ही प्रवेश ले सकते हैं। विवि में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा। प्रवेश शुल्क भी छात्र-छात्राओं को क्रेडिट कार्ड, बैंक चालान और पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा। 20 जून तक विवि में प्रवेश लेने के लिए सभी आवेदनपत्र ऑनलाइन कर दिए जाएंगे।
श्रीदेव सुमन विवि का नया शैक्षणिक सत्र 10 जुलाई से शुरू होना है। पीजी कॉलेज गोपेश्वर विवि का कैंपस कॉलेज बन चुका है। गढ़वाल मंडल के 57 राजकीय महाविद्यालय भी श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हो चुके हैं। नए शैक्षणिक सत्र में संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए विवि प्रशासन इन दिनों तैयारियों में जुटा है। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि नए सत्र में छात्र-छात्राएं घर बैठे ही विवि में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को विवि की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के बाद छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग के लिए निर्धारित तिथि पर मूल शैक्षणिक पत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। कुलपति ने बताया कि 20 जून तक विवि में प्रवेश लेने के लिए सभी आवेदनपत्र आन लाइन कर दिए जाएंगे।