{"_id":"5ad62c854f1c1b9c098b51af","slug":"15239855433-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम स्वराज के तहत गांव में जाकर दें योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम स्वराज के तहत गांव में जाकर दें योजनाओं की जानकारी
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांवस्तर पर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाएगी। इस दौरान सफाई अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विकास भवन सभागार में उज्ज्वला योजना की समीक्षा के दौरान डीडीओ आनंद सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने सात सूत्री अभियान के तहत जिले के जाखणीधार ब्लाक के कफलोग, ढुंग, रतोली और देवप्रयाग के जखेड गांवों का चयन किया है। गांवों में अभियान के तहत सरकार की उज्ज्वला योजना, सौभाग्य, उजाला, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जनधन, प्रधानमंत्री बीमा योजना और प्रधानमंत्री जनश्री योजना के तहत ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी दिनेश मुयाल ने बताया कि उज्ज्वला योजना का केंद्र सरकार ने अब विस्तारीकरण कर दिया है। अब तक जिले में सात हजार 934 लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उन्होंने चयनित गांवों में संबंधित गैस एजेंसियों और विभागों से कैंप लगाकर पांच मई तक कार्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर आकाश, तोताराम भट्ट, राजेश नौटियाल, अवंतिका भंडारी, संजय राणा आदि मौजूद थे।