{"_id":"5ad62c7c4f1c1b86098b515b","slug":"1523985534812-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंवली, पजगांव की 12 सौ की आबादी नाप रही पैदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंवली, पजगांव की 12 सौ की आबादी नाप रही पैदल
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक में गेंवली और पजगांव के लोग वर्षों से सड़क की बाट जोह रहे हैं। गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए सीएम की घोषणा के छह साल बाद भी ग्रामीणों का सड़क से जुड़ने का सपना पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों के सामने सात-आठ किमी पैदल नापने की मजबूरी बनी हुई है।
भिलंग पट्टी में गेंवली, पजगांव, धारी, सिल्यारगांव और पैतियाण गांव के लोग सड़क की राह ताक रहे हैं। कई बार आंदोलन करने और छह साल पहले सीएम की घोषणा के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। गांव के उदय सिंह पंवार, महावीर सिंह, सरोप सिंह, समन सिंह, गोपाल सिंह, उत्तम सिंह और सूरत सिंह ने बताया कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लोनिवि को 10 किमी सड़क बनाने का प्रस्ताव कई बार दे चुके हैं, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। कई बार आंदोलन करने पर छह साल पहले तत्कालीन सीएम ने सड़क बनाने का वादा किया था, वह वादा अभी पूरा होता नहीं दिख रहा है।
सड़क निर्माण में आड़े आ रही वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को ऑनलाइन भेजा गया है। वन भूमि और वित्तीय स्वीकृति मिलते ही वहां कार्रवाई की जाएगी। - एलएम वर्मा, ईई, लोनिवि घनसाली।