{"_id":"5ad4daec4f1c1b340a8b4de4","slug":"152389911911compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंवाली माध्यमिक स्कूल एक सप्ताह से बंद-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंवाली माध्यमिक स्कूल एक सप्ताह से बंद-compat
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ गेंवाली गांव में एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक हफ्ते सेे ताला लटका हुआ है। यहां व्यवस्था पर तैनात शिक्षक नदारद हैं। स्कूल बंद होने से नाराज अभिभावकों ने स्कूल के नियमित संचालन के लिए स्थायी शिक्षक की तैनाती की मांग की है।
भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली में शिक्षा व्यवस्था ढर्रे पर नहीं आ रही है। सड़क से 12 किमी पैदल दूरी पर स्थित होने और जन सुविधाओं का अभाव होने से कोई भी शिक्षक स्कूल में रुकने को आसानी से तैयार नहीं होता है। शिक्षा विभाग किसी तरह व्यवस्था बनाकर यहां काम चला रहा है। इन दिनों भी वहां एक शिक्षक कार्यरत हैं, जो एक हफ्ते से स्कूल नहीं आ रहे हैं। इससे स्कूल में पढ़ रहे 65 छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रधान बचन सिंह रावत ने बताया कि गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक सप्ताह से ताला लटका हुआ है। छुट्टी की स्पष्ट जानकारी नहीं होने से बच्चे रोज स्कूल जा रहे हैं, लेकिन वहां ताला लटका देख बैरंग घर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
इधर, खंड शिक्षा अधिकारी एसके अंथवाल का इस संबंध में कहना है कि स्कूल में भट्टगांव से एक शिक्षक को व्यवस्था पर भेजा गया था। यदि वह स्कूल नहीं पहुंचे हैं तो उनका स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।