{"_id":"5accf0df4f1c1b693d8b45f1","slug":"152338045115-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने ठोका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने ठोका दावा
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक ओपी चौहान और देवप्रयाग-नरेंद्रनगर जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं में एक राय न होने पर पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रत्याशी का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी। प्रत्याशियों की पैनल रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी।
मंगलवार को पालिका सभागार में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिला पर्यवेक्षक चौहान और जिलाध्यक्ष बिजल्वाण ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने को कहा। अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह राणा, दिनेश उनियाल, विजेंद्र नेगी और दर्शन लाल शाह ने अपना दावा पेश किया। बैठक में पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, हर्षमणी भट्ट, प्रमोद, श्याम वेदी, कोमल दास मनवीर नेगी आदि उपस्थित रहे।