{"_id":"5acb9f874f1c1b5e6b8b492a","slug":"152329409110-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने के दूसरे बुधवार को ब्लॉक में लगेगा जनता दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने के दूसरे बुधवार को ब्लॉक में लगेगा जनता दरबार
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में 19 शिकायतें दर्ज कराई गई। शिकायतें सुनते हुए सीडीओ आशीष भटगाई ने संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय की तरह ही अब हर माह के दूसरे बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में भी एसडीएम जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनेंगे।
जनता दरबार में प्रतापनगर भैलुंता की ममता देवी ने जननी सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाने और बुडोगी की रजनी देवी ने रोजगार देने की मांग की। कंगसाली के धनपाल सिंह चौहान और पिपोला के ग्रामीणों ने टिहरी बांध के कारण भूधंसाव से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर प्रभावित गांवों का विस्थापन करने की मांग की है। गजा के ग्राम कुरंगुली के रणवीर सिंह असवाल की ओर से संयुक्त खातेदार की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर प्रतिकर हड़पने की शिकायत पर राजस्व विभाग को जांच के निर्देश दिए गए। पावर ग्रिड को काश्तकारों का भूमि प्रतिकर भुगतान करने के निर्देश दिए गए। कैमसारी के मस्तराम की आवंटित जमीन कम निकलने पर राजस्व विभाग को जांच के निर्देश दिए गए। लामणीधार के अमित भट्ट को दिव्यांग कोटे में रोजगार देने के लिए सेवायोजन अधिकारी को निर्देश दिए गए। मातली के प्रधान ने भाटूसैंण में सोलर पंपिंग योजना से जलापूर्ति कराने की मांग की। क्यारदा के राम सिंह बुढ़ाण की मांग पर ग्राम जामणीं, गैर, भेंटी, थापला में हैंडपंप लगाने को कहा गया। इस मौके पर डीडीओ आनंद सिंह रावत, डा. मनोज वर्मा, सीवीओ डा. पीएस रावत, डा. आरपी जोशी, ईई कलम सिंह नेगी, गौरव थपलियाल, सतीश नौटियाल, डीएसओ दिनेश मुयाल, समाज कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया आदि मौजूद थे।