{"_id":"5acb9f7f4f1c1bee618b66cb","slug":"15232940823-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के दौरान करें पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के दौरान करें पानी का छिड़काव
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। ऑल वेदर रोड परियोजना की समीक्षा बैठक लेेते हुए डीएम सोनिका ने चंबा से धरासू के मध्य लंबित विवादित मामलों के निराकरण को एसडीएम और बीआरओ को संयुक्त टीम बनाने को कहा। ताकि टीम संयुक्त रूप से रोस्टर बनाकर मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण कर सके।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सोनिका ने सड़क निर्माण में लगी कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य के दौरान सड़क बंद होने की सूचना सबसे पहले आपदा प्रबंधन केेंद्र को दें। कहा कि मलबे को निर्धारित स्थान पर ही डिस्पोजल करें। भूमि प्रतिकर के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निबटाएं। बैठक में डीएफओ डा. कोको रोसे, एसडीएम सदर सीएस चौहान, बीआरओ के लेफ्टिनेंट कमांडेंट एमके खुल्लर, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल आदि मौजूद रहे।