फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   पेयजल किल्लत के विरोध में जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

पेयजल किल्लत के विरोध में जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 09 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत के विरोध में जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन
चंबा (टिहरी)। लंबे अर्से से चंबा पंपिंग पेयजल योजना का पुर्नगठन न होने से नगर वासियों को रोजाना पानी नहीं मिल पा रहा है। इस बात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। नगर क्षेत्र में जल्द नियमित पेयजल की आपूर्ति न करने पर स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के लोग सोमवार को प्रदर्शन करते हुए जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचे। वहां पर उन्होंने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। कहा पंपिंग योजना का पुनर्गठन न होने के चलते हमेशा पानी की किल्लत बनी रहती है। महीने में महज 15 दिन ही पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की नियमित आपूर्ति करने और पंपिंग योजना का पुनर्गठन का कार्य जल्द शुरू करने की मांग को लेकर जल संस्थान के ईई को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शनकारियों में शक्ति प्रसाद जोशी, कुलवीर सिंह, विक्रम सिंह चौहान, प्रवीन उनियाल, सुमित गुसाईं, सुशील सकलानी व राकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed