{"_id":"5aca49454f1c1b526b8b4693","slug":"152320647312-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी डबल इंजन की सरकार:प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी डबल इंजन की सरकार:प्रीतम
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता की अपेक्षाओं में पर खरी नहीं उतरी है। केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित के किसी भी मुद्दे का निराकरण नहीं कर पाई है। राज्य सरकार का ध्यान खनन, शराब से राजस्व अर्जित करने लिए माफियाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इंटर कालेज में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की मन की बात सुन कर पार्टी की मजबूती को सुझाव लेकर शिकायतों को भी सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोध नीतियों के कारण जनता त्रस्त है। कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आने वाले निकाय एवं लोकसभा की चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
जिलाध्यक्ष सूरज राणा, नैनबाग इकाई के अध्यक्ष प्रदीप कवि, जिला पंचायत सदस्य अमेंद्र बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूर्व में हुए हार को भूलाकर संगठन को मजबूत बनाएं। इस मौके पर मसूरी पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, डा. वीरेंद्र रावत, जोत सिंह रावत, मेघ सिंह कंडारी, श्याम सिंह चौहान, गीताराम बिजल्वाण, प्रेम विश्वकर्मा, मोहन लाल निराला, महादेव नौटियाल, किशन कैंतुरा, जनानंद सेमवाल, सूरत सजवाण, जयपाल राणा, कुंवर सिंह चौहान, विजय गुसार्इं, अजीत पंवार, प्रवीन पंवार, कुंवर सिंह भंडारी, महेश तोमर आदि मौजूद थे।