{"_id":"5ac8fb6e4f1c1bec618b60bf","slug":"152312101014-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन और शराब माफियाओं के आगे झुकी सरकार: किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन और शराब माफियाओं के आगे झुकी सरकार: किशोर
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को निराशा जनक बताया। कहा एक साल बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति नहीं दे पा रही है। निकाय चुनाव को लेकर उत्पन्न स्थिति के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व अध्यक्ष किशोर ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार शराब और खनन माफियाओं के दबाव में आकर फैसले ले रही है। कहा कि परचून की दुकानों में शराब की बिक्री का प्रस्ताव सरकार की संकीर्ण मानसिकता को प्रदर्शित करता है। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन राजधानी राज्य हित में नहीं है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट, प्रदीप कवि, अमेंद्र बिष्ट, जोत सिंह रावत, श्याम सिंह चौहान, गीताराम बिजल्वाण, मोहनलाल निराला, किशन कैंतुरा, सीताराम सिंह पंवार, दिनेश तोमर, सुशील राणा, सूरत सिंह अजीत पंवार, देशपाल पंवार, प्रवीन पंवार उपस्थित रहे।