फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डीएम के जनता दरबार में आई 30 शिकायतें

डीएम के जनता दरबार में आई 30 शिकायतें

Mon, 02 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम के जनता दरबार में आई 30 शिकायतें
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में दूर- दराज से फरियादी फरियाद लेकर पहुंचे। इस दौरान दरबार में कुल 30 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें सबसे अधिक समाज कल्याण विभाग की शिकायतें थी। इसके साथ ही पुनर्वास, राजस्व, शिक्षा, वन विभाग, लोनिवि ग्राम्य विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग और पेयजल समस्या से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित जनता दरबार में पहुंची कंडीसौड़ की विनीता देवी ने बताया कि खेतों की घेरबाड़ करने में गांव के कुछ लोग अनावश्यक बाधा डाल रहे हैं। सरोठ के रोशन लाल ने अनुसूचित जाति बस्ती डोबन में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की। वहीं खकवाड़ी के दर्मियान चंद रमोला, भैली मखलोगी की दर्शनी देवी, खांड चंबा के भीम दास, तुंगोली के कुंदन सिंह, भिलंगना चिल्याड़ के सूर्यमणी ने बताया कि सालभर वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने समाज कल्याण विभाग को गौरा देवी कन्याधन योजना के लंबित लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सिल्ला उप्पू के शिवप्रसाद सेमवाल ने आरएल 855 के अंतर्गत आने वाले भवनों का भुगतान करने की मांग की। जबकि धनोल्टी डुंडा की सुनीता बेलवाल ने टैंकर से जलापूत कराने की मांग की। कठुली के पुरुषोत्तम लाल और बढ़ेड़ा नरेंद्रनगर के रविंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधा देने की मांग की। बढ़ेड़ा की मनोरमा देवी ने जूनियर हाई स्कूल भवन की मरम्मत कराने की मांग की। इसके अलावा चंबा- मसूरी फलपट्टी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी शिकायतों के जल्द निस्तारण के संबंधित विभागों को निर्देश दिए। मौके पर डीएफओ टिहरी डा. कोको रोसे, डीडीओ भरतचंद्र भट्ट, ईई गौरव थपलियाल, केएस नेगी, डीईओ सुदर्शन सिंह बिष्ट, पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed