{"_id":"5ac266c44f1c1bb5618b5114","slug":"15226897379-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के मोबाइल एप पर शिकायत करने पर मिला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के मोबाइल एप पर शिकायत करने पर मिला पानी
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। पानी के कनेक्शन के लिए जल निगम कार्यालय के कई चक्कर काटने पर जब अधिकारियों ने नहीं सुनी तो निराश एक बुजुर्ग महिला ने सभासद के सहयोग से सीएम के मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज कराई। बात ऊपर तक पहुंची तो हरकत में आए निगम ने दिव्यांग महिला के घर पानी का कनेक्शन जोड़ दिया। जिससे महिला को अब काफी राहत मिली है।
चंबा ब्लॉक में भेटुड़ी की दिव्यांग बुजुर्ग आनंदी उनियाल पानी के लिए दर-दर भटक रही थी। पानी की समस्या से जूझ रही महिला ने सारज्यूला पंपिग योजना से कनेक्शन लेने के लिए जल निगम कार्यालय के कई चक्कर काटे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने अपनी परेशानी नई टिहरी पालिका सभासद उर्मिला महर को बताई तो सभासद ने मुख्यमंत्री के मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज कराई। सीएम कार्यालय ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए पेयजल निगम के एमडी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। जिसके बाद हरकत में आए जिल निगम ने 31 मार्च को दिव्यांग महिला के घर पानी का कनेक्शन पहुंचाया है। पेयजल सुविधा मिलने पर आनंदी देवी ने वार्ड सभासद और सीएम का आभार जताया है। ब्यूरो
जारी- विजय गुसाईं।