{"_id":"5ac1146f4f1c1bcf618b4e33","slug":"152260312512compat-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन दुर्घटना में एक की मौत, दो लोग घायल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन दुर्घटना में एक की मौत, दो लोग घायल-compat
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। गजा से चाका की तरफ जा रही मैक्स के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए। घायलों को नरेंद्रनगर श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार रात करीब नौ बजे गजा से चाका की ओर जा रही मैक्स डाल्या बांज तोक के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक दीपक दास (42) पुत्र पूर्णदास निवासी गौसारी, विलेंद्र सिंह (35) पुत्र गोविंद निवासी गजा और भीमदास (34) पुत्र जुष्या दास निवासी बेरनी घायल हो गए। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भीमदास को मृत घोषित कर दिया। राजस्व उप निरीक्षक राणा के अनुसार अन्य दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।