{"_id":"5ac113894f1c1bb6618b4f8f","slug":"15226028948-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैट पर्वत की यात्रा पर निकले विहिप और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैट पर्वत की यात्रा पर निकले विहिप और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी जिले के सबसे ऊंचे खैट पर्वत की यात्रा के लिए विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का एक दल रविवार को यहां से रवाना हो गया। खैट पर्वत के लिए जाने वाली यात्रा चंबा से शुरू होकर नई टिहरी के विभिन्न पड़ावों से होते हुए गंतव्य को रवाना हुई।
विश्व हिंदू परिषद की पहल पर वर्ष 2016 से यह यात्रा प्रति वर्ष आयोजित की जाती आ रही है। खैट पर्वत को जाने वाली यात्रा का शुभारंभ रविवार को चंबा से हुआ। यात्रा नई टिहरी हनुमान चौराह, सांई चौक, गणेश चौक होते हुए बीपुरम और पीपलडाली के लिए रवाना हुई। दुर्गा वाहिनी की संयुक्त क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठाकुर ने कहा कि खैट पर्वत परियों के देश से नाम से विख्यात है। इस पर्वत का विभिन्न पुराणों में भी जिक्र आया है। कहा कि खैट पर्वत पर्यटन व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस स्थल के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल यह यात्रा आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य इस स्थल पहचान दिए जाने के साथ ही स्थानीय लोगों को पर्यटन के जरिए रोजगार उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर प्रांत संगठन मंत्री संजय, विभाग संगठन राजेंद्र, अनिल सैनी, गोपाल किशन, सुरम तोपवाल, अंकित बंठवाण, सतवीर पुंडीर, अजय, लक्ष्मी, अंजली, सुनीता शामिल रहे।