{"_id":"5abfc3d64f1c1bd6618b4b06","slug":"15225169554-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरी ब्राहमणों के गांव में भी नहीं परोसी जाएगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरी ब्राहमणों के गांव में भी नहीं परोसी जाएगी शराब
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में रौणद रमोली के ग्राम गैरी ब्राह्मणों में शादी समारोह और किसी भी मांगलिक कार्य में शराब परोसने और डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। जो भी परिवार पंचायत के फैसले के विपरीत चलेगा, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। तय किया गया कि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर नशे में पाया जाता है, तो उस पर पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया जाएगा।
गांव में प्रधान लता देवी और महिला मंगल दल अध्यक्ष अंबेश्वरी देवी ने गांव की बैठक बुलाकर शराब के बढ़ते प्रचलन को रोकने पर विचार किया। उन्होंने कहा कि विवाह समारोह में शराबखोरी बढ़ने से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उनका समर्थन करते हुए विवाह और अन्य किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। पंचायत के फैसले के विपरीत चलने वाले परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधान लक्ष्मी प्रसाद गैरोला, गुरु प्रसाद गैरोला, सुंदरलाल, परमानंद गैरोला और लोकेंद्र गैरोला सहित कई लोग मौजूद थे।