{"_id":"5abe72624f1c1bcc618b48bb","slug":"152243082616-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनशेड कालोनी में एक युवति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-으","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीनशेड कालोनी में एक युवति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-으
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित केमसारी टीनशेड कालोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। युवती इंटर की परीक्षा देने के बाद इन दिनों कौशल विकास केंद्र, चंबा में प्रशिक्षण ले रही थी।
केमसारी निवासी नंदकिशोर ने बताया कि उसकी बहन सुनीता (18) शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे चंबा से घर आई और कमरे में चली गई। इस दौरान वह भी कमरे में गया और बाहर आकर दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने बताया कि सुनीता पंखे से लटक रही है। यह खबर सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और खिड़की तोड़कर पंखे के हुक से रस्सी खोलकर उसे नीचे उतारा। इस दौरान 108 सेवा का फोन नहीं लगा तो टैक्सी से उसे बौराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार भाई-बहिनों में सुनीता सबसे छोटी थी और इंटर की परीक्षा देने के बाद इन दिनों चंबा में कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ हीरा सिंह रौथाण ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की लेकिन कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया है। सीओ ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।