{"_id":"5abd1de04f1c1bd4618b45ab","slug":"15223436555-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल के छात्रों ने धूम-धाम से मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल के छात्रों ने धूम-धाम से मनाया वार्षिकोत्सव
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक के दीनगांव प्राथमिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें नन्हें छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, हिंदी और भोजपुरी गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
दीनगांव के प्राथमिक स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में जहां शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है, वहीं प्रतापनगर के इस दूरस्थ गांव के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। इसके लिए स्कूल में कार्यरत शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हैं, कि वह पठन-पाठन के प्रति काफी सजग हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सब्बल सिंह राणा ने कहा कि दीनगांव प्राथमिक स्कूल से क्षेत्र के अन्य स्कूल स्टाफ को प्रेरणा लेकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने का काम करना चाहिए। प्रधानाध्यापिका भांति ने बताया कि स्कूल में इस समय 132 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस मौके पर शिक्षक नीरज प्रेमी व सुनीता सहित प्रधान अषाड़ी देवी, शूरवीर सिंह चौहान, रामभरोसा राणा, जयपाल सिंह चौहान, डा. राकेश रावत, सौरव रावत, अनूप रांगड़, नत्थी सिंह राणा, धर्म सिंह कैंतुरा आदि मौजूद थे।