फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भूमि का सर्किल रेट बढाने को डीएम से मिले ग्रामीण

भूमि का सर्किल रेट बढाने को डीएम से मिले ग्रामीण

Wed, 28 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
भूमि का सर्किल रेट बढाने को डीएम से मिले ग्रामीण
नई टिहरी। ऑल वेदर रोड़ के चौड़ीकरण में प्रयोग होने वाली भूमि का सर्किल रेट एक समान देने की मांग को लेकर थौलधार ब्लॉक के पल्याण के ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बताया कि उनके निकटवर्ती ग्राम पंचायत अलेरू में जहां सर्किल रेट एक लाख 14 हजार दिया जा रहा है, वहीं उन्हें मात्र 20 हजार रूपए प्रति नाली के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को पल्याण के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम सोनिका से मिलकर समस्याएं बताई। बताया कि पल्याण मुस्लिम बाहुल्य ग्राम पंचायत है, जो पूर्व में अलेरू ग्राम पंचायत का हिस्सा था। वर्तमान ऑल वेदर रोड़ में एनएच-94 के तहत उनके गांव के कई ग्रामीणों की भूमि विस्तारीकण के लिए प्रयोग में लाई जा रही है। लेकिन जहां अलेरू में सर्किल रेट करीब सवा लाख रूपए नाली है, वहीं उनके गांव में मात्र 20 हजार रूपए प्रतिनाली के हिसाब से भुगतान की तैयारी की जा रही है, जो न्याय और तर्क संगत नहीं है। बताया कि उनके निकटवर्ती गांव बोरगांव में भी सर्किल रेट करीब एक लाख रूपए नाली है। उन्होंने डीएम से एनएच के अधिकारियों और सरकार से भूमि के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की। कहा कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाही नहीं हुई तो वह अपनी भूमि परियोजना को नहीं देंगे। इस मौके पर प्रधान मुनिया, मो. हबीब, जाखीर, मो. उमरान, जौहरान, अलाबंदी, समीमा, रसीदन, हसीदन, आसिफ, मो. आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जारी-विजयदास
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed