फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छात्र-छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

छात्र-छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Thu, 02 May 2019 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नई टिहरी। बद्री बिष्ट भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल पौड़ी ने 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शानदार मॉडलों का भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बीवीएस के स्थापना दिवस का देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी और पूर्व ब्लाक प्रमुख मगन सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं के ओर से बनाए गए मॉडलों की सराहना की। विधायक कंडारी ने कहा कि वर्तमान में प्रतिष्पदा का दौर है। ऐसे में बेहतर गुणवत्ता परक शिक्षा देना स्कूल का पहला लक्ष्य होना चाहिए। विद्यालय के संस्थापक जोत सिंह बिष्ट ने स्कूल की गतिविधियों से अवगत करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुति की। उन्होंने कहा कि स्कूल उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही संसाधन प्रबंधन, साफ वातावरण, ऊर्जा संरक्षण आदि कई मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रबंधक विनीता बिष्ट, प्रधानाचार्य सुनीता डंगवाल, रामानंद रतूड़ी, वीर सिंह बागड़ी, सुमेर चंद, महावीर बिष्ट, गिरीश रतूड़ी, संजय लखेड़ा, रूकम सिंह, विकास मोहन भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed