{"_id":"5ab7d8e54f1c1b5a598b601a","slug":"152199831118-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम की मचेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम की मचेगी धूम
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नगर के जन सरोकारों से जुड़े लोगों की बैठक में इस वर्ष 31 मार्च को श्री हनुमान जन्मोत्सव मेले को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुंदर कांड पाठ भी आयोजित किया जाएगा। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर कार्यशाला, रामसेतु के पानी तैरने वाले पत्थरों के दर्शन, सत्संग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में हनुमान के जन्मोत्सव पर अभी तक सूक्ष्म कार्यक्रम होते रहे हैं, लेकिन इस साल आयोजन को बृहद रूप दिया जाएगा। आयोजन समिति के इंद्रपाल सिंह परमार, मोहन सिंह कुमांई ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव मेले में 31 मार्च को सुबह सात बजे से पूजा-पाठ शुरू हो जाएगा। दस बजे से राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर कार्यशाला और भजन-कीर्तन भी होगा। बैठक में पूरण सिंह चौहान, खिलानंद थपलियाल, यशपाल सिंह राणा, पूरण चंद रमोला आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो