फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   विदाई के समय भक्तों की छलकी ऑखें

विदाई के समय भक्तों की छलकी ऑखें

Sun, 25 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विदाई के समय भक्तों की छलकी ऑखें
चंबा (टिहरी)। चैत्र नवरात्र में जड़धार गांव में आठ दिन के प्रवास के बाद सिद्धपीठ सुरकंडा की डोली अपने मूल स्थान सुरकुट पर्वत स्थित सुरकंडा मंदिर लौट गई। देवी को विदाई देते समय स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गई। भावुक क्षणों में मां सुरकंडा की डोली से लिपटकर भक्तों ने जल्दी आने का आग्रह किया।
विज्ञापन

रविवार ब्रहम मुहूर्त में सिद्धपीठ सुरकंडा देवी की प्रतिमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव स्थित मंदिर में बोए गए जौ (हरियाली) को काटकर श्रद्धालुओं में बांटा गया। सुबह दस बजे तक देवी के दर्शन करने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर विदाई से पहले देवी का मंडाण लगते ही जागरों और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। डोली से लिपट-लिपटकर भक्त अपना प्यार जताते रहे। स्थानीय लोगों ने धन-धान्य, पूरी, हलवा, मिठाई, कलेऊ के साथ देवी को विदा किया। इस अवसर पर मनवीर जड़धारी, विपिन जड़धारी, धन सिंह, प्रमोद सिंह, तेजेंद्र ङ्क्षसह व रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed