{"_id":"5ab7d8dc4f1c1b8f778b7602","slug":"152199830218-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकानें प्रस्तावित किए जाने का शुरू हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब की दुकानें प्रस्तावित किए जाने का शुरू हुआ विरोध
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। आबकारी विभाग की ओर से प्रस्तावित जिले में अंग्रेजी शराब की दुकानों का खुलने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। चाका, पौड़ीखाल समेत अन्य स्थानों में प्रस्तावित शराब की दुकान का प्रगतिशील जन विकास संगठन ने कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
चाका, पौड़ीखाल, कोटीकालोनी, डोबरा, ढालवाला, बौराड़ी, घुत्तू, मैंडखाल, थत्यूड़, सत्यौं, नैनबाग, कैंपटी, जाखधार, रजाखेत, मांजफ, प्रतापनगर, भैंतलाखाल, पौखाल, बगवान, बडियारगढ़ आदि स्थानों पर आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब की नई दुकानें प्रस्तावित की है। विभाग की अप्रैल-मई से चिह्नित स्थानों पर शराब की दुकानें खोलने की तैयारी है, लेकिन दुकानें खुलने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। गजा में प्रगतिशील जन विकास संगठन ने बैठक कर चाका, पौड़ीखाल में शराब की दुकान खोलने के विरोध में खुलकर उतर गए हैं। संगठन के संरक्षक वीर सिंह राणा, चतर सिंह, अध्यक्ष डीपी उनियाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास तो नहीं कर पा रही है, लेकिन शराब की दुकानें खोलकर राज्य का माहौल शराबमय करने जा रही है। राडस के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, उत्तराखंड राजनीतिक स्वाभिमान मंच के संयोजक राजेश्वर पैन्यूली, प्रतापनगर स्वाभिमान मंच के संयोजक मुरारीलाल खंडवाल समेत कई संगठनों ने ठेके न खोलने की मांग की। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी तपन पांडे ने बताया कि अभी दुकानें प्रस्तावित की है। दुकान खोलने का अंतिम निर्णय सरकार के स्तर से लिया जाना है।