फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बचत केंद्र संचालकों की हड़ताल से गड़बड़ाई ग्रामीण अर्थव्यव्स्था

बचत केंद्र संचालकों की हड़ताल से गड़बड़ाई ग्रामीण अर्थव्यव्स्था

Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बचत केंद्र संचालकों की हड़ताल से गड़बड़ाई ग्रामीण अर्थव्यव्स्था

विज्ञापन
नई टिहरी। कॉपरेटिव सचिव के साथ ग्रामीण बचत केंद्र (मिनी बैंक) संचालकों की हड़ताल लंबी चलने से ग्रामीण क्षेत्रों के खाता धारकों की परेशानियां बढ़ने लगी है। जिले के 123 बचत केंद्रों में एक लाख 36 हजार से अधिक खाताधारक लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं। अगले माह से विवाह का सीजन भी शुरू हो रहा है।
साधन सहकारी समितियों के सचिवों के साथ ही ग्रामीण बचत केंद्रों के संचालक भी 19 फरवरी से वेतन संबंधी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर लोगों के बचत खाते ग्रामीण बचत केंद्रों में ही हैं, लेकिन वहां हड़ताल होने से एक माह से भी अधिक समय से लेन-देने पूरी तरह से ठप है। समस्या का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में 123 ग्रामीण बचत केंद्रों में 1,36,107 खाताधारक हैं, जिनका बचत केंद्रों में 12,448.24 लाख रुपये की जमा पूंजी है। ग्राम चाह गडोलिया के प्रधान मोहन सिंह राणा और खवाड़ा के बचल सिंह रावत ने बताया कि बचत केंद्र संचालकों के हड़ताल पर जाने से लोग खासे परेशान हैं। अगले महीने से शुरू हो रहे शादी-विवाह के सीजन में लोगों को पैसे की जरूरत है, लेकिन बचत केंद्रों पर लेन-देने ठप होने से खाता धारक खासे परेशान हैं।
विज्ञापन


कोट
खाताधारकों की समस्या को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एडीओ, एडीसीओ, सुपरवाइजर और अमीनों को बचत केंद्र संचालन के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासक भी जल्द नियुक्त कर लिए जाएंगे। उसके बाद व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चंद्र गहतोड़ी, जिला सहायक निबंधक नरेंद्रनगर।
जारी- विजय गुसाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed