{"_id":"5ab5330c4f1c1bbe758b70fb","slug":"152182477915-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का बिल जमा नहीं करने पर पांच कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का बिल जमा नहीं करने पर पांच कनेक्शन काटे
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। जल संस्थान ने लंबे समय से पानी के बिलों के बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संस्थान ने नोटिस के बावजूद बिल जमा नहीं करने पर चार सरकारी विभाग और एक घरेलू कनेक्शन काट दिए। इसके साथ ही विभाग ने अन्य बकाएदारों को नोटिस भेजकर शीघ्र बकाया राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
मार्च माह को देखते हुए जल संस्थान पिछले लंबे समय से पेयजल का बिल नहीं देने वाले लोगों की लिस्ट तैयार कर रहा है। विभाग के अनुसार बकाएदारों की सूची में सरकारी विभागों पर 22 लाख और प्राइवेट उपभोक्ताओं पर पांच लाख का बकाया चल रहा है। जल संस्थान ने सरकारी बकायादारों को दिसंबर माह मेें नोटिस जारी किए थे। बिल जमा न करने पर जल संस्थान ने ब्लॉक कार्यालय, लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग के रेंज कार्यालय के साथ ही एक प्राइवेट कनेक्शन काट दिया है। अब संस्थान ने अन्य बकायादारों की सूची तैयार कर नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। जल संस्थान के जेई नीरज त्रिपाठी का कहना है कि लंबे समय से नोटिस जारी करने के बावजूद पेयजल बिल की बकाया राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अन्य बकायादारों को भी नोटिस भेजा गया है।