फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डेढ़ लेन का बनेगा अब नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग

डेढ़ लेन का बनेगा अब नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग

Fri, 16 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ लेन का बनेगा अब नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग
नई टिहरी। नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग अब डेढ़ लेन का बनेगा। प्रदेश सरकार ने डेढ़ लेन मोटर मार्ग निर्माण करने के लिए हरी झंडी दे दी है। 17 किमी लंबे इस मोटर मार्ग पर 29 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और डामरीकरण का कार्य होगा। कार्यदायी संस्था लोनिवि ने मार्च 2019 तक सड़क निर्माण पूरा करने को लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने से टिहरी क्षेत्र के लोगों को देहरादून जाने के लिए 20 किमी का सफर कम तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग की निर्माण की स्वीकृति 2016 में मिल गई थी। नरेंद्रनगर से सात किमी तक लोनिवि सड़क निर्माण भी कर चुका है। कुछ काम रानीपोखरी की तरफ से भी हुआ है। प्रदेश सरकार ने अब नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग को डेढ़ लेन का बनाने की स्वीकृति जारी कर दी है। लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई मो. आरिफ खान ने बताया कि डेढ़ लेन सड़क की स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। 29 करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया जाना है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग निर्माण पूरा होने से नई टिहरी क्षेत्र से देहरादून जाने वाले लोगों को ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे नरेंद्रनगर से रानीपोखरी पहुंच सकते हैं। मार्ग के बनने से समय की बचत के साथ ही लोगों को देहरादून पहुंचने के लिए 20 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed