{"_id":"5aaaa9ee4f1c1ba3238b5572","slug":"152113430717-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय निकाय और लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुट जाए कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय निकाय और लोकसभा चुनाव तैयारियों में जुट जाए कार्यकर्ता
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में टिहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ पालकों और बूथ संयोजकों की बैठक ली, जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने के लिए कहा गया।
बैठक में बूथ स्तर पर मनाए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। पार्टी स्थापना दिवस, डा. श्यामा प्रसाद बलिदान दिवस, हरेला कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय जयंती, राज्य स्थापना दिवस, डा. भीमराव अंबेडकर जयंती को बूथ स्तर पर मनाए जाने का निर्णय लिया गया। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ का मजबूत होना आवश्यक है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, दिनेश डोभाल, चंद्रमोहन पांडये, विजेंद्र धनोला, सुशील बहुगुणा, जगदंबा बेलवाल, वीरेंद्र सेमवाल, धर्म सिंह रावत, कीर्ति सिंह बिष्ट, रामलाल नौटियाल आदि मौजूद थे।