{"_id":"5aaaa9ea4f1c1bac758b58aa","slug":"15211343027-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिबाला, नौघर और श्रीकोट गांव को नगर पंचायत में न करें शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिबाला, नौघर और श्रीकोट गांव को नगर पंचायत में न करें शामिल
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लॉक के जिबाला और नौघर के ग्रामीणों ने उनके गांव को लंबगांव नगर पंचायत में शामिल करने पर विरोध दर्ज किया है। श्रीकोट के ग्रामीणों ने भी उनकी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत चमियाला में शामिल न करने की मांग उठाई है।
जिला पंचायत सदस्य उदय रावत के नेतृत्व में जिबाला और नौघर के डीएम से मिले। उन्होंने दोनों गांवों को लंबगांव नगर पंचायत में शामिल न करने की मांग की। नगर पंचायत में पंजीकृत ठेकेदारों को ही कार्य मिलेगा, जिससे गांव का गरीब काश्तकार बेरोजगार हो जाएगा। ज्ञापन पर ग्राम प्रधान रूसना देवी, बबीता, कुशला देवी, विनोद प्रसाद, सुनीता रतूड़ी, राजेश्वरी रतूड़ी, हीरामणी रतूड़ी, माधवानंद रतूड़ी, मायाचंद, रणवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, विमला देवी, विजय सिंह, सुलोचना देवी, गोकल सिंह के हस्ताक्षर हैं। वहीं भिलंगना श्रीकोट ग्राम पंचायत के लोगों का प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर श्रीकोट ग्राम पंचायत को नगर पंचायत चमियाला में शामिल करने का विरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रधान सुमित्रा देवी, उप प्रधान प्रेम सिंह रावत, शाखा देवी, रजनी देवी, विशाल सिंह चौहान, सरस्वती देवी, बिंदु देवी व इंद्रा देवी आदि शामिल रहे।