{"_id":"5aaaa8f14f1c1ba9758b5a5e","slug":"152113405311-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों ने ब्लॉक कार्यालय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सदन में बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं छाई रही।
ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला की अध्यक्षता में हुई बीडीसी बैठक में जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र दोरियाल, दर्शन सिंह, राजीव सेमवाल, गीताराम नौटियाल और शीशपाल आदि ने आरोप लगाया कि ब्लॉक कार्यालय 40 प्रतिशत कमीशन पर कार्य कर रहा है, जो सदस्य मोटी रकम कमीशन में दे रहे हैं, उन्हीं की योजनाएं स्वीकृत की जा रही है। कहा कि पूरे क्षेत्र में बिजली के तार झूल रहे हैं, लेकिन ऊर्जा निगम इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। खस्ताहाल पड़ी छातियारा-खवाड़ा,राणीगढ़- बुडवां और घुत्तू मोटर मार्ग की मरम्मत की मांग उठाई। भाट गांव धोपड़धार जंदोली बजिंगा पेयजल योजना पर गंदे पानी की सप्लाई करने का आरोप लगाया गया। रामलाल शाह ने कहा कि मंयाणू पेयजल योजना की स्वीकृति के बावजूद कार्य नहीं किया जा रहा है। सदन में सभी सुविधायुक्त अस्पताल खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पूरब सिंह, पीडी भरतचंद्र, एसडीएम पीएच चौहान, बीपी रिंगोड़ी, रघुवीर सिंह, कैलाशी देवी, फूला देवी और निर्मला देवी आदि मौजूद थे।