{"_id":"5a9c287f4f1c1b21308b4a85","slug":"152018365417-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर कैंपस के आए अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर कैंपस के आए अच्छे दिन
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस के अच्छे दिन आ गए हैं। परिसर में आडिटोरियम, अतिथि गृह, पुस्तकालय और बालिका छात्रावास निर्माण के लिए राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत 19 करोड़ 43 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। जुलाई में नया शिक्षा सत्र शुरू होने पर विवि का गोपेश्वर कैंपस नए स्वरूप में नजर आएगा।
राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर अब श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस कॉलेज बन चुका है। नए शिक्षा सत्र जुलाई से कैंपस में विवि को प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करनी है। इसके लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। कैंपस कॉलेज में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से दो करोड़ की धनराशि बीते फरवरी में विवि प्रशासन को मिल चुके थे, जिससे कैंपस कॉलेज में प्रवेश द्वार का निर्माण, जर्जर भवनों का मरम्मत कार्य और फर्नीचर आदि क्रय किया जाना है।
कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि अप्रैल में कुलाधिपति डा. केके पाल कैंपस कॉलेज का निरीक्षण कर नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बताया रूसा के तहत कैंपस कॉलेज में आडिटोरियम, अतिथि गृह, पुस्तकालय और बालिका छात्रावास निर्माण के लिए 19 करोड़ 43 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। नए सत्र में राजकीय महाविद्यालयों और कैंपस कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियों को इन दिनों अंतिम रूप दिया जा रहा है।