फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कब टूटेगी निर्माण निगम की सुस्ती, अधूरा पड़ा आईटीआई भवन निर्माण

कब टूटेगी निर्माण निगम की सुस्ती, अधूरा पड़ा आईटीआई भवन निर्माण

Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कब टूटेगी निर्माण निगम की सुस्ती, अधूरा पड़ा आईटीआई भवन निर्माण
कंडीसौड़ (टिहरी)। युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर स्वरोजगार से जोड़ने की प्रदेश सरकार की मुहिम को राजकीय निर्माण निगम पलीता लगाने का काम कर रहा है। डेढ़ साल से आईटीआई कंडीसौड़ भवन का निर्माण ठप पड़ा है। भवन निर्माण न होने से आईटीआई में नए ट्रेडों का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। स्थानीय युवाओं को इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर, सिलाई, फैशन डिजायनिंग और फीटर ट्रेड में प्रवेश लेने के लिए 70 किमी दूर चंबा या फिर नई टिहरी का रुख करना पड़ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर मुंह फेरे हुए हैं।
विज्ञापन

कंडीसौड़ में आईटीआई विकास विभाग के एक कमरे में संचालित हो रहा है, जिसमें डाटा इंट्री का ट्रेड संचालित हो रहा है। वर्ष 2015 में इंटर कॉलेज के समीप 2 करोड़ 70 लाख से आईटीआई के नए भवन और आवासीय परिसर निर्माण की स्वीकृति मिली थी। नया भवन बनने पर आईटीआई में इलेक्ट्रानिक्स, कंप्यूटर, सिलाई, फैशन डिजायनिंग और फीटर के नए ट्रेडों का संचालन होना था, लेकिन भवन निर्माण पूरा न होने से इस सत्र जुलाई से भी नए ट्रेड शुरू होने की उम्मीद नहीं है, जबकि नया भवन निर्माण करने के लिए शासन ने मार्च 2017 की डेट लाइन तय की थी। पिछले डेढ़ साल से भवन निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर क्षेत्र में स्वरोजगार उपलब्ध कराने का डंका पीट रही है, लेकिन कंडीसौड़ में अधूरे पड़े आईटीआई भवन निर्माण पूरा करने में कोई रुचि नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया भवन निर्माण पूरा होने पर ही नए ट्रेडों का संचालन शुरू किया जाएगा। अधूरा निर्माण पूरा करने के लिए लगातार राजकीय निर्माण निगम उत्तर प्रदेश और शासन को पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
-वाईएस तोमर, प्रधानाचार्य आईटीआई कंडीसौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed