{"_id":"5a8efbb74f1c1bb5568b54ea","slug":"151932020920-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट गांव को नगर पंचायत में शामिल करने पर महिलाओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट गांव को नगर पंचायत में शामिल करने पर महिलाओं ने जताया विरोध
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीकोट गांव को नगर पंचायत चमियाला में शामिल न करने की मांग को लेकर गांव की महिलाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। ग्राम पंचायत में निवासरत लोगों की अनुमति के बिना श्रीकोट गांव को जबरन नगर पंचायत में शामिल करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
बृहस्पतिवार को श्रीकोट गांव की महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंची और धरने पर बैठ गई। महिलाओं ने कहा कि चमिलाया से श्रीकोट गांव डेढ़ किमी दूर है, लेकिन प्रशासन श्रीकोट गांव को जबरन नगर पंचायत में शामिल कर रहा है। नगर पंचायत में शामिल होने से गांव को मनरेगा के तहत बजट नहीं मिल पाएगा। अनावश्यक हाउस टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। धरना देने वालों में माहेश्वरी देवी, सुशीला, सुनीता, पूनम, सोबनी देवी, शीला व रूखसाना देवी आदि शामिल थीं।