फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   मांगों की अनदेखी के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला

मांगों की अनदेखी के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला

Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मांगों की अनदेखी के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में तीन दिन से आंदोलनरत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का बुधवार को गढ़वाल विवि के खिलाफ आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने परिसर की 21 सूत्री मांगों का निराकरण न होने पर विवि कुलपति का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर में शिक्षक और कर्मचारियों के पदों पर नियुक्ति करने, सीबीसीएस पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध कराने, उप कुलसचिव की नियुक्ति करने, प्लेसमेंट सेल की स्थापना करने, अतिरिक्त कक्ष-कक्षों का निर्माण करने, फर्नीचर उपलब्ध कराने, स्वामी रामतीर्थ मूर्ती का सुंदरीकरण करने, स्मार्ट क्लासेज शुरू करने, खेल मैदान निर्माण करने और रोटेशन प्रणाली लागू करने की मांग को लेकर अभाविप के जुड़े छात्र 19 फरवरी से परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है। मांगों की अनदेखी करने के विरोध में बुधवार को आंदोलनरत छात्रों ने गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में विकास चमोली, विक्रम, सुशील रावत, अक्षत बिजल्वाण, जयेंद्र रावत, मनीष लेखवार, सचिन सजवाण, अंकित सजवाण, अतुल, रजनीश, महेश खाती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed