{"_id":"5a81c8b54f1c1ba3268b9bd4","slug":"15184551692-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों से वेतन वसूली करने पर संघ ने जताई कड़ी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों से वेतन वसूली करने पर संघ ने जताई कड़ी नाराजगी
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अधिवेशन में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने वेतन वसूली की दोहरी नीति पर रोष व्यक्त करते हुए एक संवर्ग में अलग-अलग वेतन निर्धारण का कड़ा विरोध किया। इस मौके पर हुए संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में जगवीर खरोला अध्यक्ष, किशोर सजवाण मंत्री, नरेंद्र राणा चुने गए।
बौराड़ी में आयोजित संघ के अधिवेशन का नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने शुभारंभ किया। शिक्षकों ने कहा कि पहली बार विभाग ने अधिवेशन के लिए अवकाश नहीं दिया। जिसके चलते रविवार को अधिवेशन करना पड़ा। जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहुगुणा ने संघ की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सहयोग के लिए शिक्षकों का आभार जताया। अधिवेशन में अनीनाथ, निर्वाचन पर्यवेक्षक डा. रणवीर सिंह, पूर्णानंद कुकरेती की रेखदेख में संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद जगवीर खरोला को 456, जगमोहन रावत 270, मंत्री किशोर सजवाण 147, भारती चौहान 98, कोषाध्यक्ष पर मुनेंद्र राणा 473, अखिलेश को 147 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र भेंट किए। इस मौके पर शशिभूषण मिश्रा, रामपाल सिंह, इंद्रवीर चौहान, आरबी सिंह, सीपी असवाल, जगदीश नौटियाल, लाखीराम चौहान, जेसी पंवार, गौतम भट्ट, एसडी आर्य, भास्कर पैन्यूली, रामलाल, प्रकाशी सेमवाल, लक्ष्मी भट्ट आदि मौजूद थे।