फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   छात्र संघ उपाध्यक्ष को मिला अध्यक्ष का दायित्व

छात्र संघ उपाध्यक्ष को मिला अध्यक्ष का दायित्व

Sat, 10 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ उपाध्यक्ष को मिला अध्यक्ष का दायित्व
चंबा (टिहरी)। एचएनबी केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष का बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश और निर्वाचन निरस्त करने की कार्रवाई पूरी कर दी हैं। अब परिसर प्रशासन ने लिंगदोह समिति की संस्तुति के अनुसार छात्रसंघ उपाध्यक्ष अलंकार सुमन को छात्रसंघ अध्यक्ष का विधिवत दायित्व सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत की इंटरमीडिएट की अंक तालिका ग्रेवांस सेल ने फर्जी पाई थी, जिस पर सात फरवरी को विवि के कुलपति ने ग्रेवांस सेल के निर्णय पर सहमति देते हुए परिसर निदेशक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रवेश और चुनाव निरस्त की कार्रवाई शुरू की थी। इसके तहत परिसर प्रशासन ने छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रवेश और निर्वाचन निरस्त की प्रक्रिया पूरी करते हुए परिसर प्रशासन ने लिंगदोह कमेटी की संस्तुति के अनुसार छात्रसंघ उपाध्यक्ष अलंकार सुमन को छात्रसंघ अध्यक्ष का दायित्व सौंप दिया है। निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष का प्रवेश और निर्वाचन निरस्त करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। लिंगदोह समिति की संस्तुति के अनुसार छात्रसंघ उपाध्यक्ष को अध्यक्ष पद के दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed