{"_id":"5a7f24bf4f1c1b805a8b90ff","slug":"15182821218-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बती गुल मीटर चालू फिल्म की दूसरे दिन की शूटिंग हुई ड्राक रूप में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बती गुल मीटर चालू फिल्म की दूसरे दिन की शूटिंग हुई ड्राक रूप में
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ फिल्म की दूसरे दिन की शूटिंग पड़ियार हाउस के अंदर ही चली। शाहिद कपूर और साथी कलाकारों ने डार्क रूम के सीन शूट करवाए। फिल्म की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी देर शाम पड़ियार हाउस पहुंची, जहां कुछ देर रुकने के बाद वह शाहिद के साथ टीसीआर होटल के लिए रवाना हो गई। छुट्टी का दिन होने के कारण शूटिंग देखने के लिए वहां प्रशंसकों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन उनकी सितारों को देखने की हसरत उनकी पूरी नहीं हो पाई। शाहिद दिन में सिर्फ एक बार ही कुछ देर के लिए बाहर आए और उसके बाद कमरे में चले गए।
नारायण सिंह के निर्देशन में बनने वाली बत्ती गुल मीटर चालू हिंदी फिल्म की शूटिंग नई टिहरी और आसपास के इलाकों में की जानी है। शनिवार देर शाम को फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही श्रद्धा कपूर भी पड़ियार हाउस पहुंची, जहां कुछ देर रुकने के बाद वह शाहिद और यूनिट के सदस्यों के साथ होटल टीसीआर के लिए निकल गई। इस दौरान श्रद्धा ने अपना चेहरा ढके हुए था, जिससे प्रशंसक उन्हें देख नहीं पाए। फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रही यामी गौतम अभी तक टिहरी नहीं पहुंची है। शनिवार को फिल्म से जुड़े रति शंकर ने भी पड़ियार हाउस में गुनगुनाती धूप और नई टिहरी के नजारों का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई टिहरी शहर के अन्य हिस्सों में शूटिंग की जाएगी। शाहिद को देखने के लिए पहुंचे लोगों ने उन्होंने बताया कि एक-दो दिन बाद जैसे ही बाहर के इलाकों में शूटिंग होगी शाहिद उनसे मिल सकते हैं।