{"_id":"5a7c83bc4f1c1b89268b8f1f","slug":"15181098413-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों के हिससाब से दें आलवेदर रोड़ की प्रगति:सोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों के हिससाब से दें आलवेदर रोड़ की प्रगति:सोनिका
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। आल वेदर रोड के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए कार्यों की प्रगति दिन के नहीं, बल्कि घंटों के हिसाब से दें। उन्होंने भूमि अधिग्रहण के संबंध में एसडीएम को संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर 20 फरवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में डीएम सोनिका ने ऑल वेदर के कार्यों की समीक्षा करते हुए मलबे को निर्धारित डंपिंग जोन पर डालने, एनएच-58 के मूल्यागांव, बछेलीगाव में ग्रामीणों के विवाद सुलझने को एसडीएम कीर्तिनगर को समाधान करने, जुयालगढ़ में पानी की लाइन को परिवर्तित करने, एनएच-94 के सोनी गांव के प्रभावितों की समस्याओं के समाधान को एसडीएम नरेंद्रनगर को निर्देश दिए। डीएम ने क्षतिग्रस्त हो रही संपत्तियों का पुनर्निर्माण चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व करवाने को कहा। बताया कि दोनों एनएच पर देवप्रयाग, टिहरी जल संस्थान के 47 पेयजल योजनाएं, 164 हैंडपंप प्रभावित हो रहे हैं, जिनके एवज में विभाग को क्षतिपूर्ति के रूप में 15 करोड़ 64 लाख दी जानी है। इसके सापेक्ष 12 करोड़ पांच लाख की धनराशि दी जा चुकी है।
इस मौके पर एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान, कीर्तिनगर नूपुर वर्मा, टिहरी चतर सिंह चौहान, ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार, एसके सिंह, जल संस्था के ईई सतीश नौटियाल, बीडीओ विम्मी जोशी, मानसिंह राणा, डीएन सकलानी, बीना सेमवाल आदि मौजूद थे।